14 साल की उम्र में गर्भवती हुई किशोरी, अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

बेतालघाट क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी के सात माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र के ही 20 वर्षीय युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी बीते शनिवार से पेट दर्द की शिकायत के चलते स्कूल नहीं जा रही थी। मंगलवार को पेट दर्द के बाद परिजनों को हुआ शक, पूछताछ में सामने आया मामला बीडी पांडे जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच से गर्भावस्था की पुष्टि परिजनों ने उसका पेट बढ़ा हुआ देखा तो पूछताछ की। इस दौरान किशोरी ने कई माह से माहवारी नहीं आने की बात बताई और एक युवक पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद किशोरी के पिता ने बेतालघाट थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर 20 युवक के खिलाफ पॉक्सो की धारा 3/4 और बीएनएस की धारा 65 (1) के तहत केस दर्ज किया। बुधवार को आरोपी वर्षीय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। गुरुवार को पुलिस किशोरी को मेडिकल जांच को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में कराए अल्ट्रासाउंड में उसके करीब सात माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। एसआई प्रेमा कोरंगा ने बताया कि मामले में किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाने हैं। कोर्ट के निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबरें