ग्राम प्रधान एवं गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जानलेवा हमला

लालकुआं। मोटाहल्दू के पदमपुर देवलिया क्षेत्र निवासी ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी पर पड़ोसी द्वारा जानलेवा हमला किया गया है, घटना के बाद ग्राम प्रधान एवं उनकी पत्नी को डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर शाम ग्राम पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश जोशी के घर के आगे उनके एक पड़ोसी द्वारा कार लगाई गई थी, ग्राम प्रधान की धर्मपत्नी द्वारा उक्त पड़ोसी से कहा गया कि वह कार हटा ले, क्योंकि उन्होंने अपनी कार निकालनी है, इस मामूली सी बात पर पड़ोसी और ग्राम प्रधान की पत्नी के बीच कहासुनी हुई तथा बात मारपीट में बदल गई, ग्राम प्रधान रमेश जोशी के अनुसार पड़ोसी ठाकुर सिंह मेहरा और उनके पूरे परिवार द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसके चलते उनका हाथ फैक्चर हो गया है, तथा पत्नी को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं, वह दोनों वर्तमान में डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती है।

सम्बंधित खबरें