हल्द्वानी कोर्ट में युवक ने एक वकील को पीटा, दूसरे को दांतों से काटा, हुआ भारी हंगामा.. देखें वीडियो.

हल्द्वानी कोर्ट

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोर्ट में आज उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक वारंटी ने एडवोकेट को बुरी तरह पीट दिया, एडवोकेट को बचाने के लिए जब दूसरे वकील आए तो वारंटी ने एक अन्य एडवोकेट को दांतों से काट दिया, तथा दूसरे पर भी हमला कर दिया, जिससे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में मामले की सूचना भोटिया पड़ाव पुलिस को दी गई, जिसके बाद उक्त वारंटी को पुलिस उठाकर ले गई इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट की अगुवाई में हल्द्वानी बार का प्रतिनिधिमंडल

एसपी सिटी हल्द्वानी

मनोज कुमार कत्याल से मिला।

जिसमें आज दिनांक 23-4-26 को न्यायालय परिसर में एक घटना घटित हुई घटना के बारे में सूचित किया गया

जिसमें एक वारंटी दिनेश सिंह रावत द्वारा न्यायालय के कार्य दिवस के समय में न्यायालय परिसर में अधिवक्ता S D जोशी जी के साथ मारपीट की,

और बीच बचाव करने आये अधिवक्ता चंद्रशेखर जोशी की jang में दांत से काट दिया

और हाथ में भी दांत काट दिया,

उसके बाद तमाम अधिवक्ता गणों के बीच बचाव करने लगे

उसके बाद भी न्यायालय परिसर में ही गाली गलौच करने लगा।

बार एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल द्वारा भोटिया पड़ाव चौकी में फोन किया गया तत्परांत पुलिस द्वारा वारंटी को न्यायालय परिषर से ले गई।

इसके बाद में न्यायालय परिसर में अफरा तफरी मच गई और वकीलों में भय का माहौल बन गया।

एसपी सिटी ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए तत्काल प्रभाव से कल दिनांक24.4.26 से ही

न्यायालय परिसर में दो पुलिस कांस्टेबल की तैनाती अनिवार्य का आदेश दे दिया।

साथ ही यह भी कहा कि कल दिनांक 24.4.2026 से न्यायालय परिसर में अधिवक्ता गण और कर्मचारी गण के वाहनों को ही कोर्ट परिसर में

प्रवेश करने दिया जाएगा।

इनके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से अन्य के वाहनों को न्यायालय परिसर में प्रवेश पूर्णत वर्जित रखा जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में

सचिव मोहन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव कपूर, उपाध्यक्ष ललित सिंह मेर,

उप सचिव सुधांशु तिवारी, उप सचिव भानू कबड़वाल और राकेश कुकरेती उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें