उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई SDM के तबादले

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को उप जिलाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक बदलाव किए हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

शासन के निर्देशों के क्रम में स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर. चौहान को अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर उपजिलाधिकारी पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन का पदभार ग्रहण कर लिया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा देहरादून से स्थानांतरित होकर आए योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है तथा सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

सम्बंधित खबरें