
उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश चुनाव समिति ने तीन नगर पालिका और नगर पंचायत सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर से राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत पाटी से नवीन राम और नगर पंचायत गढ़ी नेगी से सचिन बाठला को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। भाजपा संगठन अब चुनाव प्रचार को गति देने की रणनीति पर काम कर रहा है।









