नैनीताल में रहस्यमयी गुमशुदगी : जंगल से आसमान तक छान रही पुलिस_कहाँ गया दीपक ?

गुमशुदगी

उत्तराखण्ड के नैनीताल से गायब युवक का लगातार तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिलने से चिंताएं बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को एस.डी.आर.एफ.और दमकल, सी.सी.टी.वी. की खोजबीन के बाद आज ड्रोन की मदद से दिनेश उपाध्याय को तलाशा गया लेकिन नाटोज सिफर रहा।

नैनीताल के पंगोट लदबांसी गांव का दीपक उपाध्याय बीती 22 अप्रैल की रात से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और डॉग स्क्वाड ने युवक की अंतिम लोकेशन के आधार पर टूटा पहाड़ के आसपास के क्षेत्रों को बरिखी से छाना।

 

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी मार्ग स्थित भूजियाघट के होटल में कार्य करने वाला दीपक बुधवार को अपने तीन साथियों के साथ नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों और दोस्तों ने 23 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद से ही पुलिस की खोजबीन लगातार जारी है।

शनिवार को भी पुलिस के साथ एस.डी.आर.एफ.और स्वान डॉग स्क्वॉड ने नैनीताल से लगे जंगल क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया। उस क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव की चहलकदमी के कारण किसी अनहोनी की आशंका से तो इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन उस क्षेत्र में आसपास ऐसा कोई भी साइन नहीं मिलने से पुलिस की जांच अन्य घटना की तरफ भी घूम रही है।

पुलिस संभावित क्षेत्र के सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के स्थानों पर जांच कर रही है। तल्लीताल के थानाध्यक्ष मनोज नयाल के अनुसार, दीपक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। युवक की तलाश के लिए आज ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। एसओ ने आमजन से अपील कर कहा कि अगर उन्हें युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

सम्बंधित खबरें