चमोली का टनल हादसा: एक और मजदूर का शव मिला, अब तक आठ की मौत, दो श्रमिक अभी भी लापता

चमोली का टनल हादसा,

गोपेश्वर। चमोली जिले में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) की निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा घुसने से अबतक 8 लोगों की मौत हो गई है और दो लापता लोगों की तलाश जारी है। बचाव दल ने शनिवार को एक और शख्स का शव घटनास्थल से बरामद किया है। शुक्रवार (14 अगस्त) तक मृतकों की संख्या 7 थी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी के मुताबिक, गुरुवार शाम 7 बजे तीन किलोमीटर लंबी इस टनल में कुल 22 लोग फंसे हुए थे। शनिवार को चमोली के एडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक और शव बरामद किया गया है।

 

  • अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल सक्शन पंपों की मदद से पानी को टनल से निकाल रहा है ताकि टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की खोज की जा सके। और अन्य 2 मजदूरों तक पहुंचने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।

 

 

 

 

सम्बंधित खबरें