
अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चायखान के पास उस समय हुआ, जब बेगनिया गांव की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से हल्द्वानी लाया गया। हेलीकॉप्टर एफटीआई हेलीपैड पर उतरा, जहां तहसीलदार कुलदीप पांडेय और सुशीला तिवारी अस्पताल की मेडिकल टीम पहले से मौजूद रही। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी ।









