
अल्मोड़ा। जिले में 10 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्रो में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और ऐसे में सल्ट क्षेत्र में 10 किलो गांजे के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस कठपतिया तिहारा पर अभियान चला रही थी और इसी दौरान एक युवक को 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया और मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी बाइक भी सीज कर दी गई है। एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान जलाया जा रहा था और थाना अध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान बाइक सवार को रोककर उसके पास से 10.380 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि धौलखंडी निवासी ग्राम खलटा भिकियासैंण बताया है और पुलिस अब उसके खिलाफ आगे की कार्यवाही कर रही है।









