उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 27 जुलाई से 6 अगस्त तक

हल्द्वानी। भारतीय सेना ने अग्निवीर सैनिकों की भर्ती के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में 27 जुलाई से छह अगस्त तक विभिन्न पदों के लिए भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में धार्मिक शिक्षक जेसीओ, हवलदार एजुकेशन, सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही फार्मा समेत विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

भर्ती कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को उत्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए धार्मिक शिक्षक जेसीओ एवं हवलदार एजुकेशन पद की भर्ती होगी। 28 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) तथा 29 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) एवं सिपाही फार्मा पद के लिए सभी जिलों में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इसके बाद 30 जुलाई को बागेश्वर, 31 जुलाई को बागेश्वर एवं नैनीताल, एक अगस्त को नैनीताल तथा दो अगस्त को नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर जिले के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती कैंप लगाया जाएगा। तीन अगस्त को ऊधम सिंह नगर एवं अल्मोड़ा, जबकि चार और पांच अगस्त को अल्मोड़ा जिले के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी। वहीं छह अगस्त को अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा।

 

सेना भर्ती कार्यालय ने युवाओं से भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित तिथियों के अनुसार शामिल होने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने की अपील की है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक सूचना को ध्यानपूर्वक देखें।

सम्बंधित खबरें