एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई

अल आई यू, उत्तराखंड पुलिस,

देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड पुलिस के एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचकर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने मनोज मनराल की सेवाओं को याद करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी बताया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मनोज मनराल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास रामनगर लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों और स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल दिखाई दिया।

इसके बाद पार्थिव शरीर को स्थानीय विश्राम घाट ले जाया गया, जहां उत्तराखंड पुलिस ने पूरे राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। पुलिस जवानों ने शस्त्र झुकाकर शोक सलामी दी तथा पुष्पचक्र अर्पित कर अपने साथी को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार की रस्म उनके चचेरे भाई आदित्य मनराल ने निभाई।

सम्बंधित खबरें