
*आज दिनांक 23/05/2024 को हल्द्वानी बार एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन हल्द्वानी बार भवन में हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसका संचालन हल्द्वानी बार के सचिव मोहन बिष्ट जी के द्वारा किया गया जिसमें अधिवक्ता कल्याण से जुड़े, आय व्यय पर चर्चा,तथा अन्य मुद्दों पर सर्वसम्मिति से निम्न मुद्दों पर प्रस्ताव पास किया गया जो कि निम्नलिखित हैं*:–
(1) नए अधिवक्ताओं को जो बार एसोसिएशन हल्द्वानी में पंजीकृत हैं या होंगे सभी AIBE की परीक्षा को उत्तीर्ण करने के एक वर्ष के बाद उन्हें मतदान अधिकार प्राप्त होंगे।
(2) प्रैक्टिस/इंटर्नशिप करने वाले सभी विद्यार्थियों को न्यायालय परिसर में न्यायालय की गरिमा एवं अनुशासन का पालन करने के लिये न्यायालय में टाई पहन के तथा अपने कॉलेज की id पहन कर आना अनिवार्य होगा।
(3) न्यायालय परिसर की सुरक्षा दृष्टिकोण एवं अन्य विवादों के निस्तारण हेतु तथा पार्किंग की व्यवस्था को सही करने के लिए एक व्यवस्थित रूप अधिवक्ताओं द्वारा अपनाया जाएगा तथा जिस हेतु सर्वसम्मिति से तय हुआ कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा की दृष्टि से तथा पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ,न्यायिक अधिकारियों/ कर्मचारियों के वाहनों के अलावा अन्य व्यक्तियों के दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
(4) बार एसोसिएशन हल्द्वानी की इस सभा में वर्तमान गर्मी एवं बढ़ते तापमान की परेशानियों से अधिवक्ताओं को हो रही विभिन्न परेशानियों को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश हेतु एक प्रस्ताव लाया गया जिसमें बार एसोसिएशन हल्द्वानी द्वारा उत्तराखंड की समस्त बार को इस विषय में प्रस्ताव से अवगत कराया जाएगा जिसमें उत्तराखंड की समस्त बार को सम्मिलित कर एक प्रस्ताव उत्तराखंड बार एसोसिएशन एवं हाई कोर्ट को भेजा जाएगा जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश से संबंधित मांग रखी जाएगी।
आम सभा में मौजूद पदाधिकारी में ललित मेर, बसंती बिष्ट, गौरव कपूर,सुधांशु तिवारी, वानू कबडाल, गौरव बिष्ट, लोकेश राज, मयंक प्रकाश, राकेश कुकरेती, सुनीता भट्ट, तहज़ीब बानो, कैलाश पाठक, राहुल भट्ट, नीलम गोस्वामी ,रिंकी आर्य तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं में राम सिंह बसेरा, जगत घुड़दौड़ा, महेश सोराडी, बसंत जोशी, किशोर पंत, के के कपिल, मो० यूसुफ,विनीत परिहार, सोहन सिंह मेहता, मो०इरफान,सुनील पुण्डीर,किशोर जोशी, रवि जलाल,रघु नंदन जोशी, कुंदन बिष्ट, नितिन पाठक, गर्वित जोशी,आर पी पांडे, योगेश लोहानी, योगेंद्र पाठक, विनीत नौगई, रमेश चंद्र कांडपाल, आदि मौजूद रहे।









