कैंची धाम रोड पर थार से स्टंट पड़ा भारी, पुलिस ने किया चालान

नैनीताल: सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टंटबाजी की एक वीडियो के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि 21 मई को दिल्ली नंबर की एक थार में सवार युवक कैंची धाम मार्ग पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। वायरल वीडियो में वाहन चालक बोनट और खिड़कियों पर युवकों को बैठाकर सड़क पर वाहन दौड़ाता दिखाई दिया, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी चालक को तलाश कर कार्रवाई की जांच में चालक की पहचान राहुल निवासी दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए एमवी एक्ट के तहत चालान किया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, अराजकता और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की जान जोखिम में डालने वाली ऐसी लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

सम्बंधित खबरें