स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 5 युवतियों का रेस्क्यू

Spa centre

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने मिजोरम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रुद्रपुर के गाबा चौक स्थित ब्यूटी क्वीन स्पा एंड सैलून में छापा मारकर देहव्यापार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर की आड़ में मिजोरम से लाई गई युवतियों से जबरन देहव्यापार कराया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से संचालक सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस कार्रवाई में मिजोरम की 5 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था और बाहरी राज्यों से युवतियों को लाकर उन्हें इस धंधे में धकेला जाता था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मानव तस्करी और देहव्यापार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

सम्बंधित खबरें